फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मुरादनगर में निर्माणाधीन मकान में हुआ ब्लास्ट, दो लोग घायल; अस्पताल में भर्ती

Wed, 01 Jan 2025 10:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में एक निर्माणाधीन मकान में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान में ब्लास्ट होने की सूचना पीआरवी पर प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल मुरादनगर थाने से फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर देखा कि निर्माणाधीन मकान में लगभग आठ व्यक्ति रहते थे, जिसमें से दो व्यक्ति घायल पड़े हुए थे जिनको तत्काल सीएचसी मुरादनगर भेजा गया। 

 

साथ ही फील्ड यूनिट, फायर सर्विस एवं एसीपी मसूरी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व जांच की गई, जिसमें यह निकल कर आया कि पास में टायर बनाने वाली फैक्टरी है। कुछ केमिकल कमपाउंड यूज होते हैं। सल्फर व जिंक ऑक्साइड प्रयोग होता है, जो एक्सप्लोजिव नेचर के हैं। छत पर व घायल व्यक्तियों के कपड़ों पर भी उस मैटेरियल के ट्रेसेस पाये गये हैं। यह ज्ञात हुआ है कि अंगीठी जलाते समय उसमे यह मैटेरियल कहीं से डाल दिया गया, जिस कारण विस्फोट हुआ।

 

घायल दो व्यक्तियों को अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टर द्वारा एक व्यक्ति को लगभग 15 प्रतिशत जलना बताया गया है, जिसको जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फील्ड यूनिट द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें