फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सांसद असदुद्दीन ओवैसी के घर के बाहर फेंकी गई काली स्याही, नेम प्लेट पर लिखा- ‘जय फिलिस्तीन’

Thu, 27 Jun 2024 11:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के घर के बाहर लगी नेम प्लेट पर काली स्याही पोती गई। पुलिस ने अब नेम प्लेट को साफ कर दिया है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में एआईएमआईएण प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के घर बाहर नेम प्लेट पर  काली स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी देखकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अब नेम प्लेट को साफ कर दिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस में  बृहस्पतिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब पता लगा कि किसी ने ओवैसी के घर पर स्याही पिट दी है और और भारत माता के दो पोस्टर लगा दिए हैं। दिल्ली में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के घर के बाहर लगी नेम प्लेट पर काली स्याही पोती गई।
विज्ञापन



दिल्ली पुलिस सीसीटीवी देखकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अब नेम प्लेट को साफ कर दिया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों को कहना है कि पोस्ट को हटा दिया गया है और स्याही को साफ कर दिया है। बुधवार देर शाम तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली थी।  शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें