फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : लुटियन की दिल्ली में अकबर और शाहजहां रोड के साइन बोर्ड पर पोती कालिख, शरारत के बाद जारी किया वीडियो

Sun, 21 Jul 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कुछ अज्ञात लड़कों ने कालिख पोतने के बाद साइन बोर्ड पर भीमराव अंबेडकर और गुरु गोविंद सिंह मार्ग के पोस्टर लगा दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
बेखौफ शरारत... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुटियन की दिल्ली के अकबर व शाहजहां रोड के साइन बोर्ड पर शुक्रवार देर रात कालिख पोतने का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात लड़कों ने कालिख पोतने के बाद साइन बोर्ड पर भीमराव अंबेडकर और गुरु गोविंद सिंह मार्ग के पोस्टर लगा दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


इसमें आरोपी कहते नजर आ रहे हैं कि इन सड़कों का नाम अकबर या शाहजहां रोड नहीं होना चाहिए। देश में जो सम्मानित हैं, उनके नाम पर सड़क का नाम होना चाहिए। वहीं, इस घटना की सीपीआई (एम) की दिल्ली राज्य कमेटी ने निंदा की है। सीपीआई (एम) ने मांग रखी है कि दिल्ली पुलिस अपराधियों को तुरंत पकड़े। साथ ही, देखे कि ऐसी घटनाएं फिर से न हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें