फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 7 मार्च से शुरू होगा भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी 7 मार्च से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान शुरू करने जा रही है। इसका उद्देश्य सक्षम कार्यकर्ता, सशक्त संगठन है। इस संबंध में दिल्ली भाजपा की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि 7 मार्च से देशभर में यह प्रशिक्षण अभियान शुरू होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की अपेक्षाओं और प्रशिक्षण की जरूरत के बारे में जानकारी दी। बैठक में उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों के प्रभारी और जम्मू-कश्मीर के विधायक देवेन्द्र कुमार मणियाल, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, विधायक अजय महावर और सांसद कमलजीत सहरावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा ने प्रशिक्षण के लिए 14 विषय तय किए हैं। इन विषयों के प्रमुख 16 फरवरी को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। सचदेवा ने बताया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल के बीच दिल्ली के सभी 256 संगठन मंडलों में प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद जिला और प्रदेश स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें