फोटो-
ग्रेटर नोएडा। छह अप्रैल को हर बूथ पर भाजपा अपना स्थापना दिवस मनाएगी। इस दौरान भाजपा सरकार में हुए कामों को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। तिलपता स्थित भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा की मौजूदगी में कार्यक्रमों को लेकर कार्यशाला की। उन्होंने कहा कि संगठन के संघर्ष की वजह से लोकसभा में पार्टी के सांसदों की संख्या दो से 303 तक पहुंची है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मौके पर हर बूथ पर संगठन के संघर्षों के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, अर्पित तिवारी व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो