फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिर्फ भाजपा ही खून-खराबा चाहती है': उत्तम नगर में भड़की हिंसा पर बोले राहुल गांधी, BJP पर आरोप लगाया

Thu, 19 Mar 2026 03:00 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा पर उत्तम नगर घटना को लेकर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। राहुल ने दिल्ली के निवासियों से अपील की कि वे किसी भी उकसावे में न आएं। 
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर उत्तम नगर घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास कर रही है। गांधी ने दिल्ली के निवासियों से किसी भी उकसावे में न आने की अपील की।

विज्ञापन


लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने उत्तम नगर झड़प को लेकर कहा कि लोगों को इस हिंसा की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एक तरफ तरुण नामक जवान लड़के की जान चली गई। दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न का सामना कर रहा है। उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए।

राहुल गांधी ने लिखा कि खून-खराबा केवल भाजपा और उसका इकोसिस्टम चाहता है। यह नफरत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने का हर मौका भुनाता है। उन्होंने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन




भाजपा पर राहुल गांधी का गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा देश को हिंदू-मुसलमान में उलझाए रखना चाहती है। उनका मानना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोग प्रधानमंत्री से सवाल न पूछ सकें। ये सवाल देश की रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा से संबंधित हैं। साथ ही सामरिक संप्रभुता को अमेरिका के हवाले करने पर भी सवाल न उठें। इसीलिए राजधानी में फिर से दंगों जैसे हालात पैदा किए जा रहे हैं।

दिल्ली के लोगों से राहुल गांधी की अपील
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्लीवासियों से किसी भी बहकावे में न आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि देश की शक्ति हमारी एकता, भाईचारे और मोहब्बत में निहित है। गांधी ने अपने संदेश में "जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो" का नारा भी दिया। उन्होंने शांति और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें