दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता
- फोटो : एएनआई
प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से इंडिया गेट तक एक विशाल तिरंगा मोटर साइकिल रैली निकाली। सैकड़ों बाइक वाले इस रैली में अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश प्रभारी आतिफ रशीद, मोर्चा अध्यक्ष मोहमद हारुन, मोर्चा महामंत्री अली रजा जैदी (बिलाल) व इरफान सलमानी सहित अन्य पदाधिकारियों शामिल हुए।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि देश की ताकत और महानता का प्रतीक तिरंगे का एक उदाहरण हमने यूक्रेन में देखा जब तिरंगे की पहचान के साथ देश की जनता को सुरक्षित निकाला गया। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तिरंगे को सम्मान के साथ देखा गया। प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को तिरंगे के महत्व के प्रति जागरुक करना जरुरी है।
कहा कि खासकर युवाओं के अंदर तिरंगे और देश के प्रति सम्मान को बढ़ाने और उससे परिचय कराने के लिए यह अभियान कारगर साबित हो रहा है। इस तिरंगे के लिए हमारे हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जानें कुर्बान कर दी।