दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके चलते सभी पार्टियां जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगी हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पाटी ने एक मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। इस रैली के लिए कई दिनों से भाजपा नेता तैयारी में जुटे थे।