फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'अपने आवास पर महिला सांसद की सुरक्षा नहीं कर पाए तो दिल्ली की महिलाओं की कैसे होगी', CM को BJP ने घेरा

Wed, 15 May 2024 03:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले के खिलाफ भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर हुई अभद्रता के मामले में भाजपा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमलावर है। इस मामले को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।  नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल को मौन साधे 48 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। उन्हीं के आधिकारिक आवास पर जब वे मौजूद थे तभी उनके OSD ने स्वाति मालीवाल के साथ बद्तमीजी की, जो आप की ही राज्यसभा सांसद हैं। मैं हैरान हूं कि अरविंद केजरीवाल चुप क्यों हैं। कल संजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि यह घटना सत्य है, अभी तक आप ने सिर्फ इस घटना की निंदा की, अरविंद केजरीवाल ने कार्रवाई क्यों नहीं की? अरविंद केजरीवाल अगर अपने ही आवास पर अपनी ही पार्टी की महिला सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं सकते तो दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा क्या सुनिश्चित करेंगे।' दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'मुख्यमंत्री आवास में यह घटना घटी है, मुख्यमंत्री वहां मौजूद थे तो वे सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़े, उन्होंने चूड़ियां क्यों पहन रखी है? वे जवाब दें कि उनके घर में जो घटना घटी उसके लिए जिम्मेदार कौन है और वे क्या कार्रवाई कर रहे हैं। इस घटना को 50 घंटे हो गए संज्ञान लेने में कितना समय लगता है? अरविंद केजरीवाल के सामने यह घटना घटी है और वे खुद संदेह के घेरे में हैं इसलिए वे अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे।" वहीं, भाजपा नेता शाइना एन.सी. ने कहा, 'स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हैं, राज्यसभा सांसद हैं और उनके खिलाफ जब कोई अत्याचार होता है तो स्वाभाविक रूप से हम चाहेंगे कि FIR दर्ज हो। कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है। आम आदमी पार्टी जो महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा पर बड़ी-बड़ी बातें करती है उनके खुद के दल में उनकी राज्यसभा सांसद सुरक्षित नहीं है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें