दिल्ली में प्रदूषण को लेकर एक बार फिर भाजपा ने आतिशी सरकार को घेरा है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आतिश पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत चिंताजनक है। सीएम आतिशी के पास इसका कोई जवाब नहीं है क्योंकि उन्होंने इस मुद्दे पर कोई काम नहीं किया है। आम आदमी पार्टी एक दशक से दिल्ली पर शासन कर रही है, लेकिन उसने प्रदूषण को लेकर कुछ नहीं किया। उनके पास अभी तक मास्टर एक्शन प्लान नहीं है।
उधर, दिल्ली में PWD वाहन राष्ट्रीय राजधानी के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में धूल प्रदूषण को कम करने के लिए GRAP-1 के अनुपालन में पानी का छिड़काव कर रही है।