दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक चिट्ठी लिखी है।
चिट्ठी लिखकर यह पता लगाने की मांग की है कि क्या समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के तहत संसद मार्ग स्थित जामा मस्जिद के इमाम का पद लाभ के पद के दायरे में आता है। मुख्यमंत्री को लिखे अपनी चिट्ठी में उन्होंने संसद मार्ग स्थित जामा मस्जिद के इमाम पद से मोहिबुल्लाह नदवी को हटाने की मांग की है।
जमाल सिद्दीकी ने अपनी चिट्ठी में आरोप लगाया है कि मोहिबुल्लाह नदवी ने अपनी पार्टी के काम के लिए मस्जिद परिसर का दुरुपयोग किया।