भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य स्तर पर अपने नेतृत्व में कई परिवर्तन किए। इसके अनुसार भाजपा ने छत्तीसगढ़, दिल्ली और मणिपुर में प्रदेश अध्यक्षों में फेरबदल किया है। इसके साथ ही दिल्ली में अभी तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज तिवारी को हटाते हुए आदेश कुमार गुप्ता को यह जिम्मा दिया गया है। विष्णुदेव साई को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है और एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही माना जा रहा था कि भाजपा मनोज तिवारी को दोबारा अध्यक्ष नहीं बनाएगी। चुनाव के बाद से ही इस पद के लिए लॉबिंग तेज हो गई थी। कई नेता इस पद के लिए अपनी जुगत लगा रहे थे।
Adesh Kumar Gupta replaces Manoj Tiwari as Delhi BJP President pic.twitter.com/Ek6oVGYhak