फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मोहल्ला क्लीनिक की पर्ची शेयर कर 'आप' ने भाजपा को दिया जवाब, BJP ने फिर खड़े किए नए सवाल

Wed, 21 Jun 2023 02:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मोहल्ला क्लीनिक की पर्ची को लेकर बहस छिड़ी हुई है। भाजपा ने मोहल्ला क्लीनिक की पर्ची पर दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की फोटो होने पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मोहल्ला क्लीनिक की पर्ची को लेकर बहस छिड़ी हुई है। दरअसल, भाजपा ने पहले सवाल किया था कि क्या किसी आप नेता ने मोहल्ला क्लीनिक पर इलाज करवाया है। इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने एक पर्ची शेयर की और बताया कि वार्ड 104, जनकपुरी से पार्षद डिंपल आहूजा ने मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त इलाज करवाया। जिसपर भाजपा ने आम आदमी पार्टी को घेर लिया। 
विज्ञापन


भाजपा ने मोहल्ला क्लीनिक की पर्ची पर दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की फोटो होने पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा ने आम आदमी पार्टी से पूछा कि केजरीवाल आखिर किस बात का डर है कि एक हवालेबाज जो महीनों से जेल में है, मंत्रीपद पर भी नहीं है। उसकी फोटो मोहल्ला क्लीनिक के पर्चे पर से क्यों नहीं हटाई गई? क्या अभी दिल्ली में दूसरा स्वास्थ्य मंत्री नहीं या सत्येंद्र जैन की तरह समय हिस्सा नहीं पहुंच रहा?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें