फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा ने पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। भाजपा के अग्रणी नेता एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में समर्पण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल को भारतीय राजनीति में एक विचारक, दार्शनिक और चिंतक के रूप में जाना जाता है। उनके एकात्म मानव दर्शन, अंत्योदय, हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी और खेत को पानी जैसे विचार आज भी भाजपा की नीतियों की आधारशिला हैं। डॉ. पूनिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कुंवर संजय सिंह, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू, मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी, रमेश मानुवास, कार्यक्रम संयोजक जाहिद हुसैन चेयरमैन, मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


ॉ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें