फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: प्रदूषण बढ़ने के साथ यमुना भी जहरीली, दिख रहा झाग ही झाग; भाजपा ने AAP सरकार को घेरा

Sat, 19 Oct 2024 11:36 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

यमुना नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से नदी में जहरीला झाग तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा लगातार आप सरकार को घेरने में लगी है। भाजपा का कहना है कि दिल्ली सरकार ने यमुना नदी की सफाई के लिए आए सारे पैसे विज्ञापनों पर खर्च कर दिए।
विज्ञापन
यमुना में जहरीला झाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के विदा होने के साथ दिल्ली में यमुना ने सफेदी की चादर ओढ़ ली है। दूर-दूर तक झाग की मोटी चादर फैली हुई है। आलम यह है कि ओखला बैराज के बाद नदी का पानी दिखना मुश्किल हो गया है। यमुना नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से नदी में जहरीला झाग तैरता हुआ दिखाई दिया। वहीं, बीते सालों की तरह यमुना के झाग ने दिल्ली की सियासी तपिश भी बढ़ाई है। दिल्ली सरकार व भाजपा ने एक-दूसरे को कठघरे में खड़ा किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'यमुना नदी का पानी जहरीला हो गया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे 2025 तक यमुना नदी को साफ कर देंगे। जब लोग यमुना नदी में छठ पूजा का त्योहार मनाएंगे, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि उन्हें किन बीमारियों का सामना करना पड़ेगा? आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने यमुना नदी की सफाई के लिए आए सारे पैसे विज्ञापनों पर खर्च कर दिए। वे इस हालत के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा को दोषी ठहराएंगे। जहरीली राजनीति ही दिल्ली में जहरीली हवा और पानी का कारण है।' दिल्ली में वायु गुणवत्ता के बिगड़ने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, 'आप की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। आप सरकार की मंशा दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की है। दिल्ली की जनता आप सरकार को इसका करारा जवाब देगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें