फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : म्यूजिक प्रोड्यूसर से बिश्नोई-बरार गैंग ने मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Mon, 23 Sep 2024 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर कैलाश निवासी अमनदीप बत्रा (39) ने शिकायत दी है कि कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ग्रुप का सदस्य बताया था। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर +351 से शुरू होने वाले नंबर से कॉल आई थी। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर कैलाश निवासी म्यूजिक प्रोड्यूसर ने 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का कॉल आने का आरोप लगाया है। कॉलर खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग का सदस्य बता रहा है। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर कैलाश निवासी अमनदीप बत्रा (39) ने शिकायत दी है कि कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ग्रुप का सदस्य बताया था। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर +351 से शुरू होने वाले नंबर से कॉल आई थी। 

कॉलर ने 5 करोड़ रुपये देने व जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो वह उन्हें मारने के लिए उनके घर पर गुंडे भेज देंगे। अमनदीप ने आगे बताया कि उसने 112 पर पीसीआर कॉल करके घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें