दादरी(संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिसरख मोड़ के समीप रैपिडो बाइक पर सवार बच्चे का पैर फ्रैक्चर हो गया। बच्चे के पिता ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि खेड़ा धर्मपुरा गांव निवासी जितेंद्र ने बाइक बुक कर उस पर बेटे वासु को बैठाया था और अपनी बाइक से उसके पीछे चल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रैपिडो चालक ने लापरवाही बरतते हुए कार व ट्रक के बीच बाइक घुसा दी, जिससे वासु का पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद रैपिडो चालक उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है।