नई दिल्ली। गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित दिल्ली में विशाल बाइक रैली निकाली गई। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कालकाजी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें 300 से अधिक सिख बाइकर्स ने हिस्सा लिया। रॉयल राइडर्स, रॉयल गबरू समेत कई बाइकर्स ग्रुप शामिल हुए। संवाद