संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर में एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चंदेनी निवासी नपीस अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 सितंबर को अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने नूंह आया था। उसने सेंटर के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी। करीब 15-20 मिनट बाद बाहर आने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी नर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान और बाइक की बरामदगी के प्रयास कर रही है।