फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: असंतुष्ट भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वीकारा राहुल का नेतृत्व, बोले- मुझे कोई दिक्कत नहीं है

Mon, 05 Sep 2022 07:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मुझे राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। हम सब मिलकर महंगाई के खिलाफ लड़ेंगे।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में जिस समय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भाषण चल रहा था उसी समय राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। कांग्रेस छोड़ चुके गुलाम नबी आजाद से पिछले दिनों मुलाकात के बाद पार्टी नेताओं के निशाने पर आए हुड्डा ने इस मौके का इस्तेमाल अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए किया और बोले, मुझे राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने न सिर्फ भाषण रोककर राहुल का स्वागत किया बल्कि कहा, राहुल जी देश की आवाज पूरे जोर-शोर से उठाएंगे। हम सब मिलकर महंगाई के खिलाफ लड़ेंगे। अपने भाषण में हुड्डा ने किसानों और जवानों का मामला उठाया। उनके पुत्र सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मंच पर आने पर हरियाणा से आए उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

लोकसभा में दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुलाम नबी आजाद पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में लोगों का आना और जाना लगा रहा है लेकिन पार्टी में टिके रहना सबसे कठिन है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, इस सरकार के आंख और काननहीं काम करते हैं सिर्फ मुंह चलता है। राजस्थान के नेता सचिन पायलट, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, यूपी की विधायक आराधना मिश्रा मोना, पंजाब से प्रताप सिंह बाजवा, हिमाचल से प्रतिभा वीरभद्र सिंह और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन


मित्रों को रेवड़ी बांट रहे मोदी: बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी राज्यों पर रेवड़ी बांटने का आरोप लगाते हैं लेकिन दस-बीस उद्योगपति मित्रों को जो उन्होंने दस लाख करोड़ रुपये बांट दिए हैं वह असली रेवड़ी है। 

आजाद का विकल्प वानी
गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने के बाद पार्टी ने हाल ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए विकार रसूल वानी को महत्व दिया है। वानी उन चुने हुए नेताओं में शामिल थे जिन्हें रैली में भाषण का मौका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें