नई दिल्ली। भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट करके एम्स में उपचार के लिए लाई गई 16 वर्षीय लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। एम्स के बर्न और प्लास्टिक विभाग में लड़की का उपचार जारी है। एम्स में लड़की के गहरे जले घावों की सर्जरी की गई है। अभी वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। लड़की को युवकों द्वारा पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया था जिसमे लड़की 75 फीसदी जल गई थी। एम्स के अनुसार पीड़ित नाबालिग को रविवार को भुवनेश्वर से एयर लिफ्ट करके दिल्ली लाया गया था। गंभीर रूप से जले हुए घावों का पांचवां दिन है। गहरे जले घावों की सर्जरी की गई है। वह वर्तमान में ऑक्सीजन सपोर्ट पर और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उसके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। ब्यूरो