फिल्म सिटी का निर्माण शुरू करने से पहले कंपनी को सुरक्षा राशि के रूप में प्राधिकरण में 80 करोड़ रुपये जमा करना है। इन नियम शर्तों के साथ ही प्राधिकरण ने कंपनी से संपर्क किया है।
यमुना प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी का भूमिपूजन नवरात्र में किया जा सकता है। फिलहाल, यमुना प्राधिकरण ने फिल्म सिटी की विकासकर्ता कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
फिल्म सिटी का निर्माण शुरू करने से पहले कंपनी को सुरक्षा राशि के रूप में प्राधिकरण में 80 करोड़ रुपये जमा करना है। इन नियम शर्तों के साथ ही प्राधिकरण ने कंपनी से संपर्क किया है। कंपनी की ओर से अक्तूबर में भूमि पूजन के संकेत दिए गए हैं। फिल्म सिटी से होने वाली आय का 18 फीसदी भी यीडा को मिलेगा। फिल्म सिटी में सड़क सहित अन्य सुविधाएं प्राधिकरण तैयार करेगा। यीडा के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यूपी कैबिनेट से भी कंपनी को आवंटन पत्र जारी किया जा चुका है। फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर प्रक्रिया चल रही है।