फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: दिल्ली में यात्रा से जुड़ने के लिए कांग्रेस ने जारी किया मिस्ड कॉल मोबाइल नंबर

Tue, 20 Dec 2022 02:59 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bharat Jodo Yatra: 9625777907 मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप से (hi) मैसेज करके जुड़ा जा सकता है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में इसके लिए विशेष पास भी जारी किए जा रहे हैं। मोबाइल पर लोगों को ई-पास भी जारी किया जायेगा...
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस करते पदाधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। भारी संख्या में लोगों के यात्रा में जुड़ने से कांग्रेस का उत्साह बढ़ गया है। दिल्ली में भी यात्रा को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने एक मोबाइल नंबर (9625777907) जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल कर यात्रा से जुड़ा जा सकता है।

इस मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप से (hi) मैसेज करके जुड़ा जा सकता है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में इसके लिए विशेष पास भी जारी किए जा रहे हैं। मोबाइल पर लोगों को ई-पास भी जारी किया जायेगा। इसके अलावा वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म भरकर भी यात्रा से जुड़ा जा सकेगा। यात्रा में लोग व्यक्तिगत, कांग्रेस कार्यकर्ता या किसी स्वतंत्र संगठन की हैसियत से भी जुड़ सकेंगे।

कांग्रेस इन सूचनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल करेगी। सोशल मीडिया, मुख्य धारा की मीडिया के साथ-साथ रेडियो एफएम और अन्य माध्यमों से भी यात्रा का प्रचार किया जायेगा। यात्रा बदरपुर से आश्रम और निजामुद्दीन के मार्ग से निकलेगी। राहुल गांधी इस बीच राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर रखी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की विशेष बैठकें पार्टी के पदाधिकारी लगातार ले रहे हैं। अब 24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली में आने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल होने के लिए जनता की तरफ से लगातार जानकारी पूछी जा रही है। यही कारण है कि एक सार्वजनिक मोबाइल नंबर जारी कर एक आसान प्रक्रिया से लोगों को यात्रा से जुड़ने का अवसर दिया जा रहा है।

यात्रा में दिल्ली की सातों लोकसभा, 70 विधानसभाओं और सभी 250 वार्ड के लोगों को शामिल कराने की रणनीति बनाई गई है। दिल्ली में लगभग 22 किलोमीटर की यात्रा में जगह-जगह पर स्वागत सभाएं आयोजित की जाएंगी जहां लोग राहुल गांधी का स्वागत कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें