नई दिल्ली। हनुमान जन्मोत्सव पर सदर बाजार में श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कुतुब रोड स्थित क्षेत्र में भंडारे का आयोजन किया। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों ने भाग लिया। इस मौके पर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव राजेंद्र शर्मा, व्यापारी नेता अमित पाहवा, बारी मार्केट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंदर आर्य, कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव शेखर कटारिया सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। संवाद