फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड जेईईः नहीं शुरू हो सके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Wed, 26 Feb 2014 03:02 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की 11 यूनिवर्सिटी के लगभग 1150 बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (बीएड-जेईई) के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मंगलवार को शुरू नहीं हो पाए।
विज्ञापन


फीस ट्रांजेक्शन के ऑनलाइन गेटवे में तकनीकी खामी के चलते रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो पाए। उम्मीद है कि बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बीएड जेईई के रजिस्ट्रेशन 14 मार्च तक चलेंगे। प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बीएड के रजिस्ट्रेशन चार चरणों में होंगे।

पहले चरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे, जिसके आधार पर नौ अंकों का कंप्यूटर जेनरेटेड रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। दूसरे चरण में फीस जमा होगी।

फीस की ट्रांजेक्शन आईडी के आधार पर तीसरे चरण में एप्लीकेशन फॉर्म भरा जाएगा, जिसमें कलर फोटो और अंगूठे के निशान की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

चौथे चरण में पूरे भरे गए फॉर्म का प्रिंट लेकर आयोजक विवि के पते पर भेजना होगा। प्रवेश परीक्षा नोएडा समेत 26 शहरों में आयोजित की जाएगी।

छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में संशोधन का मौका नहीं मिलेगा, ध्यान से जानकारी भरें
- इस साल यूजी-पीजी की परीक्षा देने वाले छात्र बीएड जेईई में शामिल नहीं होंगे
- योग्यता पर अन्य राज्य के छात्रों को पांच फीसदी सीटों पर एडमिशन मिलेगा
- छात्र का नाम किसी न्यायालय की आपराधिक प्रक्रिया में होने पर दाखिले का अधिकार प्रिंसिपल को होगा
- स्पोर्ट्स, एनसीसी, एनएसएस जैसे कोटे पर अधिकतम कुल 25 अंकों का वेटेज मिलेगा
- बीएड जेईई में बराबर अंक आने पर उम्र के आधार पर टाई ब्रेक होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें