फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के किसी और थे शारीरिक संबंध तो पत्नी ने लगा ली फांसी

Mon, 05 Jan 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-22 निवासी प्रीति (40) की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पति के विवाहेत्तर संबंधों से दुखी होकर उसने आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाई राजेश ने बताया कि प्रीति का विवाह 17 वर्ष पहले मनीष से हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। उनका आरोप है कि मनीष के किसी महिला से अवैध संबंध हो गए।

प्रीति ने पति को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन मानने की बजाय वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था। पति की बेवफाई और मारपीट से तंग आकर ही उसकी बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। सेक्टर-22 एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें