फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो जाएं सावधान, कोहरा न ले ले जान

Mon, 07 Dec 2015 07:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने दस्तक दे दी है, लिहाजा सावधान हो जाने की जरूरत है। ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-58 और एनएच-24 पर 10 डेंजर प्वाइंट चिंहित किए हैं।
विज्ञापन


इन प्वाइंटों पर जरा सी लापरवाही जान ले सकती है। कोहरे में सड़क किनारे खड़े वाहन सबसे ज्यादा हादसों का सबब बनते हैं।

हिंडन, मुरादनगर और मसूरी गंगनहर पर वाहन गिरते हैं। हिंडन बैराज पर तो हादसे रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बाउंड्रीवॉल बनवाई है।

हालांकि मसूरी गंगनहर की टूटी रेलिंग को अभी तक सही नहीं कराया गया है, जबकि वहां पिछले एक माह में दो हादसे हो चुके हैं। ट्रक और कार टूटी रेलिंग की वजह से नहर में गिर गई थी।

ये हैं डेंजर प्वाइंट
मेरठ रोड तिराहा एनएच-58
लालकुआं एनएच-24
एबीईएस कट एनएच-24
मसूरी गंगनहर एनएच-24
भट्टा नंबर पांच एनएच-58
मुरादनगर गंगनहर एनएच-58
हिंडन बैराज वसुंधरा रोड
विजयनगर बाईपास एनएच-24
हापुड़ चुंगी हापुड़ रोड
ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर

ये सावधानियां बरतें
फॉग लाइट जलाकर चलें
नियंत्रित गति से वाहन चलाएं
ओवरटेक करने से परहेज करें
लाइट लो बीम पर रखें
डिपर का प्रयोग करें
वाहनों पर आगे-पीछे रेडियम टेप लगवाएं
सड़क के किनारे वाहन खड़े न करें

पिछले तीन सालों में दिसंबर-जनवरी में हुए हादसे
वर्ष-हादसे-मौत-घायल
2014-43-13-31
2013-39-11-33
2012-41-14-29

कोहरे की वजह से बड़े हादसे
गढ़मुक्तेश्वर में यूनिवर्सटी के वीसी समेत दो की मौत
मसूरी में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच की मौत
भट्टा नंबर पांच पर ट्रक से भिड़ने पर कार सवार तीन की मौत
एनएच-24 पर बम्हैटा के सामने दो बच्चों समेत तीन की मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें