फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बीडीपीओ ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण, सफाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) विशाल आजाद ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ सरपंच नसीम अहमद भी मौजूद रहे। बीडीपीओ ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और पढ़ाई, उपस्थिति व मिड-डे मील व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए उन्होंने ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की टूटी चारदीवारी और सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। बीडीपीओ ने परिसर की स्वच्छता सुधारने और चारदीवारी के रखरखाव के निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. जय भगवान, कुलदीप, फारुख अहमद, बबली, ज्योति सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें