फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली बॉर्डर पर आज से बैरिकेडिंग, वाहनों की होगी जांच

Tue, 13 Aug 2024 04:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर मंगलवार से पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाले मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी होगी। वहीं आम लोगों को भी नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर मंगलवार से पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाले मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी होगी। वहीं आम लोगों को भी नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। मंगलवार को चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी और कालिंदी कुंज पर बैरिकेडिंग लगा दी जाएगी।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के रिहर्सल व मुख्य कार्यक्रम को लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी थी। जिसके मुताबिक नोएडा से दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों को रोक दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को नोएडा बॉर्डर पर आज से लौटा दिया जाएगा। 

ट्रैफिक पुलिस ने सभी प्रकार के मालवाहक वाहन चालकों से दिल्ली या दिल्ली होकर गंतव्य की ओर जाने वाले वाहन चालकों से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे होकर जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें