फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नाई नंगला नशे के खिलफ किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। जिले में नशा मुक्त भारत–सुरक्षित भारत अभियान के तहत पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी हैं। इसी क्रम में उप-पुलिस अधीक्षक तावडू अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में गठित नशा मुक्ति टीम ने गांव नाई नंगला में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। टीम ने युवाओं से जिंदगी को हां, नशे को ना का संदेश अपनाने और पढ़ाई व खेलों पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें तथा ठगी की स्थिति में 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। नशा संबंधी सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 या डायल 112 पर देने की अपील की गई। ग्रामीणों ने अभियान का समर्थन करते हुए नशामुक्त समाज का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें