ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में बार एसोसिएशन के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
इसमें 30 मई को नामांकन और 31 मई को नाम वापस लिए जाएंगे।
5 जून को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। जबकि उसी दिन मतगणना होगी और परिणामों की घोषणा की जाएगी।
चुनाव अधिकारी रामवीर सिंह नागर ने बताया कि अध्यक्ष पद पर ही चुनाव होगा।
इसके बाद निर्वाचित अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी बना सकेगा। इस मौके पर अमित डागर, विजय शर्मा, नरेश भाटी, कुलदीप भाटी समेत बार के सभी सदस्य मौजूद रहे।