फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: त्यागराज नगर में निकली बहुड़ा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के त्यागराज नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर एवं ओडिशा कला एवं सांस्कृतिक केंद्र में भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान श्रीबलभद्र और देवी सुभद्रा की 59वीं बहुड़ा यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। श्री गुंडिचा मंदिर में नौ दिवसीय प्रवास के बाद भगवान की अपने मंदिर में वापसी के इस पावन अवसर पर दिल्ली, एनसीआर और आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान जय जगन्नाथ के जयघोष, भजन-कीर्तन, शंखनाद और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पारंपरिक पाहंडी बीजे की रस्म के बाद सजे-धजे रथ निर्धारित मार्ग पर निकले।समारोह में पूर्व सांसद मंजुलता मंडल और पूर्व विधायक मुक्तिकांत मंडल समेत अन्य लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें