पूछताछ के दौरान पुलिस ने बद्दो से इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के युवकों से हुई बातचीत के सबूत दिखाए तो वह घबरा गया। पुलिस ने उन युवकों के नाम पूछे तो उसने कहा वह उनसे गेमिंग एप के जरिये संपर्क में आया था। इसके बाद उसने उनकी इंस्टाग्राम आईडी बता दी। पुलिस का कहना है कि इन आईडी के जरिये उनकी पहचान की जाएगी। डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि बद्दो ने दूसरे दिन काफी बात स्वीकार कर ली हैं। पाकिस्तानी कनेक्शन होने की बात भी स्वीकार की है। अभी जिन पाकिस्तानी युवकों की इंस्टाग्राम आईडी के नाम बताए हैं उनकी पुष्टि की जानी हैं।
बैंक खातों में हुई लेन-देन पर आज होगी पूछताछ
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक करीब 200 सवालों पर पूछताछ हुई। दूसरे दिन काफी हद तक उसने पाकिस्तानी कनेक्शन और धर्मांतरण की बात स्वीकार की है। बैंक खातों में हुई लेन-देन पर रविवार को सवाल किए जाएंगे।
पाकिस्तान कनेक्शन पर पुलिस की बद्दो से बातचीत
सवाल- पाकिस्तान के युवकों से कैसे संपर्क में आए?
जबाव- ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये वह उनसे संपर्क में आया था।
सवाल- धर्मांतरण किसके कहने पर करना शुरू किया?
जबाव- किसी के कहने पर शुरू नहीं किया।
सवाल- इंस्टाग्राम चैट में धर्मांतरण की बात की गई है?
जबाव- पाकिस्तान के युवक हैं, प्रभाव जमाने के लिए वह ऐसा कर रहा था।
सवाल- ई-मेल में पाकिस्तानी आईडी किसकी है?
जबाव- यह ई-मेल गेम खेलने के लिए खरीदी थी। आईडी के बारे मेंं उसे जानकारी नहीं है।