फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: डेबिट कार्ड बदल धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, बरामद हुआ ये सामान

Thu, 11 Aug 2022 11:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा।

सार

गिरोह दो वर्षों से धोखाधड़ी कर रहा था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा राजेश एस. ने बताया कि बुधवार को गांव धूममानिकपुर के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश दो वर्षों में 15-20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की बादलपुर कोतवाली पुलिस ने डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चिट्टा मुकीमपुर, बुलंदशहर निवासी मोबीन व इकराम और गांव घाघोट, पलवल निवासी शहजाद के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड, 40 हजार रुपये, कार और पेटीएम कंपनी की स्वैप मशीन बरामद हुई है।

विज्ञापन


गिरोह दो वर्षों से धोखाधड़ी कर रहा था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा राजेश एस. ने बताया कि बुधवार को गांव धूममानिकपुर के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश दो वर्षों में 15-20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं। आरोपियों ने 27 जुलाई को दुजाना गेट के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर 1.40 लाख निकाल लिए थे। बदमाश धोखे से लोगों के कार्ड बदल लेते हैं। वारदात के दौरान एक बदमाश एटीएम बूथ में पहले घुसकर मशीन को कुछ देर के लिए स्लीप मोड पर कर देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें