संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर में स्क्रीन एकेडमी के सहयोग से तमिल फिल्म बैड गर्ल (2024) की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन हुआ। वर्षा भरत की निर्देशित यह फिल्म मुख्य पात्र रम्या के जीवन के उतार-चढ़ाव को बारीकी से दर्शाती है। फिल्म में दिखाया कि कैसे हाई स्कूल से कॉलेज और फिर बाहरी दुनिया के सफर में रम्या के सपनों के आड़े सामाजिक मर्यादाएं, सख्त अभिभावक और एकतरफा प्यार जैसी चुनौतियां आती हैं। यह कहानी केवल बाहरी संघर्षों तक सीमित नहीं है, बल्कि रम्या के अपने मन के भीतर चल रही उथल-पुथल को भी बखूबी पर्दे पर उतारती है।