फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 11 नवजात बालिका शिशुओं को वितरित की बेबी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को मिशन शक्ति के तहत जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11 नवजात बालिका शिशुओं को बेबी किट वितरित की गईं और अभिभावकों को कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा व उनका समस्त स्टाफ, महिला कल्याण विभाग से वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज रिंकी रानी, हब टीम की डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी और जेंडर स्पेशलिस्ट सुनीता मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें