फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आयुष प्रीमियम मार्क से होम्योपैथी दवाओं की मांग में 40% उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुणवत्ता प्रमाणन से बढ़ा भरोसा, घरेलू के साथ वैश्विक बाजार में भी बढ़ी मांग
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की आयुष प्रीमियम मार्क पहल का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। इस पहल के चलते देश में निर्मित होम्योपैथी दवाओं की मांग में करीब 40 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी न केवल घरेलू बाजार में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखी जा रही है। आयुष प्रीमियम मार्क उन उत्पादों को दिया जाता है, जो अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरते हैं। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन और एनएबीएल की मान्यता जैसे कड़े मानदंड शामिल हैं। इससे उपभोक्ताओं के बीच भारतीय दवाओं के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है। आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी राजेश्वर तिवारी के अनुसार, इस पहल से भारतीय होम्योपैथी उत्पादों की विश्वसनीयता में वृद्धि हुई है। वहीं एडवेन बायोटेक के सीईओ आदेश शर्मा ने बताया कि शहरों में मांग में तेजी आई है और उपभोक्ता अब प्रमाणित उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि गुणवत्ता और प्रमाणिकता के भरोसे ने भारतीय होम्योपैथी उद्योग को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें