फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। आईएचबीएएस की नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. शहजादी मल्होत्रा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने बच्चों में मानसिक बीमारी और स्वलीनता के शुरुआती लक्षण पहचानने के लिए जागरूक किया। डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए परिवार में स्वस्थ माहौल जरूरी है। सकारात्मक पारिवारिक वातावरण बच्चों को रिश्तों का महत्व समझने में मदद करता है। यह उन्हें भावनात्मक रूप से बेहतर विकसित होने में भी सहायक है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि वे बच्चों और परिवारों के संपर्क में रहती हैं। शुरुआती लक्षणों की पहचान से बच्चों को समय पर सहायता मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें