फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें, लू से बचाव को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने आमजन से भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान के कारण लोगों को डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढकें तथा हल्के और सूती कपड़े पहनें। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नींबू पानी, छाछ, लस्सी व नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों के सेवन की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। मजदूरों व श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर छाया और ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पक्षियों के लिए भी दाना-पानी रखने की अपील की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें