फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: द्वारका सेक्टर-8 में लगेगा ऑटोमैटिक मिस्टिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और धूल-प्रदूषण से राहत के लिए डीडीए सेक्टर-8 के सेंट्रल वर्ज पर ऑटोमेटिक मिस्टिंग सिस्टम लगाएगा। परियोजना पर करीब 1.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए डीडीए ने ई-टेंडर जारी कर दिया है। परियोजना के तहत सेक्टर-8 की सेंट्रल वर्ज पर स्वचालित मिस्टिंग सिस्टम की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और चालू करने के साथ आवश्यक सिविल कार्य भी किए जाएंगे। मिस्टिंग सिस्टम हवा में पानी की फुहार छोड़ता है, जिससे आसपास का तापमान कम होता है। साथ ही धूल के कण नियंत्रित होते हैं। चिह्नित एजेंसी 45 दिनों में काम पूरा करेगी। इसके बाद मिस्टिंग सिस्टम का 12 महीने तक संचालन एवं रखरखाव भी संबंधित एजेंसी को करना होगा। इस परियोजना में केवल अनुभवी और पात्र एजेंसियां ही भाग ले सकेंगी। बोली लगाने वाली एजेंसी के पास पिछले सात वर्षों में ऑटोमेटिक मिस्टिंग सिस्टम या फाउंटेन से जुड़े समान कामों का अनुभव होना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें