नई दिल्ली। अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में छात्रों और शोधार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। एयूडी स्टूडेंट काउंसिल करमपुरा ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और एयूडी पीएचडी स्कॉलर्स की संयुक्त कार्रवाई समिति के तत्वावधान धरने का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों की मांग है कि 31 जुलाई के दोनों सर्कुलर वापस हो, परिसर में लगाए गए लोहे के गेट हटे, मार्च 2026 में समाप्त की गई पीएचडी फीस माफी बहाल हो और छात्रों से जुड़े फैसलों में निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने सहित कई दूसरी मुद्दे शामिल है। धरने पर बैठे छात्रों के अनुसार मंगलवार को विश्वविद्यालय की कुलपति को हिंदी दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन और पुस्तकालय क्षेत्र में प्रदर्शनी में शामिल होना था। लेकिन कार्यक्रम का स्थान बाद में प्रशासनिक ब्लॉक कर दिया गया। ब्यूरो