फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान : मेधावी बच्चों से मिलकर सीडीएस चौहान को याद आया अपना बचपन, सुनाईं कहानियां

Thu, 13 Jun 2024 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

एक बच्चे ने उनसे सेना में आने पर घरवालों की प्रतिक्रिया पूछ ली। इस पर मुस्कराते हुए उन्होंने कहा कि पिताजी को जब पता चला कि मैंने सेना में नौकरी के लिए फॉर्म भरा है, तो वह एकदम दु:खी हो गए। हालांकि अफसर बनने के बाद वह खुश भी बहुत हुए।
विज्ञापन
आजमगढ़ के पवन कुमार यादव ने सीडीएस चौहान को उनकी प्रतिकृति भेंट की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीडीएस चौहान बच्चों से अनौपचारिक रूप से मिले तो खुद बच्चे बन गए। खुद भी बचपन की कहानियां सुनाने लगे। एक बच्चे ने उनसे सेना में आने पर घरवालों की प्रतिक्रिया पूछ ली। इस पर मुस्कराते हुए उन्होंने कहा कि पिताजी को जब पता चला कि मैंने सेना में नौकरी के लिए फॉर्म भरा है, तो वह एकदम दु:खी हो गए। हालांकि अफसर बनने के बाद वह खुश भी बहुत हुए।

विज्ञापन


बच्चों से बातचीत करने के लिए वह खुद उनके पास चले गए...वह उनके भविष्य के लिए भी सलाह देते रहे। एक बच्चे को तो उन्होंने यह भी बता दिया कि सेना में आना है तो लंबाई बढ़ाओ। इसके बाद कुछ व्यायाम भी उसको बताए, जिससे लंबाई बढ़ाने में मदद मिले। डाइट को लेकर एक बच्चे के सवाल पर वह बोले जो आसपास मिलता है, वही खाओ। ऐसा कुछ नहीं है कि अमुक चीज खाओगे तो सेहत बनेगी। जो स्थानीय खाद्य पदार्थ होता है, वही हमारे शरीर को भी पचता है। उसी से हमारे शरीर की जरूरतें पूरी होती हैं। 

देश में आतंकवादियों की घुसपैठ के सवाल पर कहा कि सीमाएं बहुत बड़ी हैं। 100 फीसदी किसी भी सीमा को सुरक्षित नहीं किया जा सकता है। यह चोर-सिपाही जैसा खेल है जिसमें हम घुसपैठियों को रोकने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


दृष्टिबाधित बच्चों से भी मिले
सीडीएस चौहान अपनी पत्नी अनुपमा के साथ छात्रवृत्ति पाने वाले दृष्टिबाधित बच्चों शिवानी रावत और जयप्रकाश मौर्य से भी मिले। उनकी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें