फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रोड रेज: सफदरजंग अस्पताल के दो संविदाकर्मियों पर जानलेवा हमला, बेसबॉल बैट और हथौड़े से मारा

Wed, 25 Nov 2026 08:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में क्रेटा सवारों ने दो संविदाकर्मियों पर हमला किया। यह हमला क्रेटा और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद बैट व हथौड़े से किया गया। दोनों घायल संविदाकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल के दो संविदाकर्मियों पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सराय काले खां फ्लाईओवर के पास 25 नवंबर को सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार सवार दो लोगों ने सफदरजंग अस्पताल के दो संविदाकर्मियों विक्रम (39) और अरुण (22) पर बेसबॉल बैट और हथौड़े से हमला कर दिया। घटना मोटरसाइकिल और क्रेटा कार की टक्कर के बाद हुई। हमले में दोनों के सिर में चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अनुसार, शाम करीब 4:10 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109/309/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान और उनके ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। मामले की आगे जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें