सफदरजंग अस्पताल के दो संविदाकर्मियों पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सराय काले खां फ्लाईओवर के पास 25 नवंबर को सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार सवार दो लोगों ने सफदरजंग अस्पताल के दो संविदाकर्मियों विक्रम (39) और अरुण (22) पर बेसबॉल बैट और हथौड़े से हमला कर दिया। घटना मोटरसाइकिल और क्रेटा कार की टक्कर के बाद हुई। हमले में दोनों के सिर में चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, शाम करीब 4:10 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109/309/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान और उनके ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। मामले की आगे जांच जारी है।