फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, गाड़ियों में की गई तोड़फोड़, हमले के समय घर पर नहीं थीं DCW प्रमुख

Mon, 17 Oct 2022 10:57 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि 'अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया। आरोपी ने मेरी और मेरी मेरी मां की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की। 
विज्ञापन
हमले में टूटी स्वाति मालीवाल के घर पर खड़ी गाड़ी - फोटो : ट्विटर/@SwatiJaiHind
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर के बाहर सोमवार को हमला हुआ है। जिसमें उनकी कारों में तोड़फोड़ की गई है। गाड़ियों के शीशे चकनाचूर कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी खुद स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर दी है। राहत की बात ये है कि इस हमले में स्वाति मालीवाल और उनके परिवार के लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार की सुबह बताया कि अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया। मेरी और मेरी मां की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की। शुक्र है मैं और मेरी मां दोनों घर पे नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता! कुछ भी करलो, मैं डरूंगी नहीं। स्वाति मालीवाल ने कहा कि वे दिल्ली पुलिस में मामले की शिकायत कर रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले ही स्वाति मालीवाल ने बताया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। स्वाति मालीवाल का आरोप है कि जब से उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर और बिग बास प्रतिभागी साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, तब से उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें