नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के विधि संकाय की छात्रा अतबा खान को राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित टांटिया विश्वविद्यालय में आयोजित दूसरी डॉ. एसएस टांटिया राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में एडवोकेसी एक्सीलेंस अवार्ड मिला। बीए एलएलबी की छात्रा अतबा को प्रभावशाली मौखिक वकालत, कानूनी तर्कों और कोर्ट रूम में प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। टीम में जुबी अंसारी और शंभवी कुमारी भी शामिल थीं। ब्यूरो