फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चैनल के असिस्टेंट प्रोड्यूसर को अगवा कर लूटा

Fri, 20 Mar 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी समाचार चैनल के असिस्टेंट प्रोड्यूसर शुभम त्रिपाठी को बदमाशों ने एनएच-24 पर हिंडन पुल के पास से उन्हीं की कार में अगवा कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने सड़क पर पड़े एक व्यक्ति को घायल समझकर कार रोकी थी, जबकि सड़क पर लेटा व्यक्ति बदमाश था, जो घायल होने की एक्टिंग कर रहा था।

बदमाश तमंचे के बल पर उन्हें मसूरी के नायफल गांव के खेतों के पास पेड़ से बांधकर छोड़ गए। उनसे चेन, तीन अंगूठी, पर्स, एटीएम कार्ड, मोबाइल और कार लूटकर ले गए।

लुटेरों ने एटीएम कार्ड का कोड वर्ड पता कर उनके  बैंक खाते से 15 हजार रुपये भी निकाले। वारदात को विजयनगर पुलिस मीडिया से छिपाए रही।

शुक्रवार को मामला उजागर हुआ तो अफसर कार्रवाई की बात कहने लगे। शुभम त्रिपाठी ने बताया कि वह आरकेपुरम दिल्ली में रहते हैं।

नोएडा में निजी समाचार चैनल में कार्यरत हैं। रविवार को सहकर्मी को ऑफिस से क्रॉसिंग्स रिपब्लिक सोसायटी में ड्रॉप करने आए थे।

वापस दिल्ली की ओर जाते वक्त एनएच-24 पर देर रात हिंडन पुल से पहले एक युवक सड़क पर लेटा दिखा। मदद मांगने पर वह कार से उतरे।

तभी घात लगाए सात बदमाश वहां पहुंचे और गन प्वाइंट पर लेकर उनकी ही कार में बंधक उन्हें बंधक बना लिया। चार बदमाश उनकी कार में बैठ गए।

अन्य चार अपनी कार में सवार हुए। विरोध जताने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई की। मसूरी के नायफल में पेड़ से बांधकर भाग गए।

ग्रामीणों की मदद से बंधन मुक्त कर सोमवार को विजयनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की, मगर मीडिया को इसकी जानकारी नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें