फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुणे में छात्र संसद को संबोधित करेंगे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम से स्टेट्समैनशिप तक विषय पर देंगे मुख्य भाषण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता शनिवार को पुणे में आयोजित 15वीं भारतीय छात्र संसद के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। स्टेडियम से स्टेट्समैनशिप तक: राजनीति खेल से क्या सीख सकती है, विषय पर वे भाषण देंगे। मुख्य संबोधन के बाद युवाओं के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी होगा। वे खेल भावना, सार्वजनिक जीवन के मूल्य, टीम वर्क, अनुशासन, ईमानदारी और लोकतंत्र में नियमों का सम्मान जैसे विषयों को समझाएंगे। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, पद्म विभूषण डॉ आरए माशेलकर और वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई भी मौजूद रहेंगे। विजेंद्र गुप्ता युवाओं से सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, एकता और जिम्मेदारी को अपनाने का आह्वान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें