फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assault : रोहिणी के आंबेडकर अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर किया हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Wed, 11 Jun 2025 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रोहिणी स्थित बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में नवजात शिशु की मौत से गुस्साए तीमारदारों ने एक महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बाउंड डाउन कर बाद में रिहा कर दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर ने शिकायत दी है कि जब वह अपने वार्ड में जा रही थी, तभी उन पर वार्ड में भर्ती एक महिला के रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। इस दौरान गला दबाने, कपड़े फाड़ने की घटना हुई। शरीर पर कई नाखून के निशान भी है। एक अन्य महिला डाॅक्टर के साथ भी हाथापाई की गई।

इस मामले में रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर उत्तरी रोहिणी थाना पुलिस ने हमला करने वाली महिलाओं पर मामला दर्ज कर लिया है। सभी पांच महिलाओं को बाउंड डाउन के बाद रिहा कर दिया गया। यह घटना सोमवार दोपहर की है। इस घटना में आरोपी अस्पताल में भर्ती सोनिया के रिश्तेदार हैं। सोमवार की सुबह सोनिया के नवजात शिशु की मौत हो गई थी। तभी महिलाओं ने गुस्से में महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। डाॅक्टर मांग कर रहे हैं कि बिना किसी देरी वारदात के समय मौके पर तैनात लापरवाही बरतने वाले सुरक्षाकर्मी को भी बर्खास्त किया जाए। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी भी हो।
विज्ञापन


फाइमा ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फाइमा) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस पत्र की कॉपी प्रधानमंत्री कार्यालय भी भेजी गई है। 

पत्र में कहा गया कि रोहिणी स्थित कॉलेज में आरजीकेएआर जैसी घटना हुई है। यहां पर परिसर के अंदर महिला रेजिडेंट डॉक्टर पर शारीरिक हमला हुआ। शुरूआती रिपोर्ट में डॉक्टर का गला घोंटना, कुर्ता फटा होना, पूरे शरीर पर नाखून के निशान का पता चला। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है, लेकिन अधिकारियों ने कथित तौर पर फुटेज तक पहुंच से इन्कार कर दिया, जिससे न्याय में देरी हो रही है। उन्होंने मांग की कि पीड़ित को न्याय मिले और आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें