फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एसैप ने नहीं उतारा डूसू चुनाव में कोई उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की छात्र इकाई एसैप ने डूसू चुनाव में कोई भी उम्मीदवार न उतारे जाने को लेकर सूचना जारी की है। पार्टी के अनुसार एसैप ने निर्णय लिया था कि डूसू चुनाव में इस साल कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। हालांकि, एसैप कुछ कॉलेजों में अच्छे उम्मीदवारों को समर्थन देगी। सूचना में कहा गया कि इस निर्णय के बावजूद कुछ एसैप से जुड़े व्यक्तियों ने एनएसयूआई के संभावित उम्मीदवार को एसैप का उम्मीदवार घोषित करने की कोशिश की। इस संदर्भ में गलत सूचना भेजी गई। मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें शामिल कमल तिवारी को एसैप ने जांच पूरी होने तक एसैप और आम आदमी पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें